विराटनगर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी की विजय संकल्प सभा आयोजित

-विजय संकल्प चौपाल सभा में केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया

शाहपुरा न्यूज - विराटनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनकड़ की सोमवार को पावटा में विजय संकल्प सभा आयोजित हुई जिसमें केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने संबोधित किया। इस दौरान यादव को 51 किलो की माला पहनाकर व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार आ रही है। विराटनगर से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनकड़ को अपना मत व समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाये। इस दौरान धनकड़ ने कहा कि जनता का प्यार मेरे को मिल रहा है। आने वाली 25 तारीख को कमल के निशान पर बटन दबाकर मुझे आशीर्वाद देवे। मैं विकास में कोई कसर नही छोडूंगा। सभा से हाइवे पर जाम लग गया जिसको पुलिस ने खुलवाया।

इस मौके  राजेन्द्र गहलोत राज्यसभा सांसद भारत सरकार, अशोक कुमार सैनी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राज्य, राव राजेन्द्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष विधानसभा राजस्थान, अनिल, पुजा चौधरी प्रधान पावटा, सरदारमल यादव, कैलाश ताखर, कमलेश गुर्जर, इन्द्राज गुर्जर, जयराम बुनकर, सुभाष गुर्जर, रतन शर्मा, पप्पू अग्रवाल, राजेन्द्र बुनकर सहित हजारों लोग मौजूद रहे।