25 दिसम्बर को नयापुरा स्टेडियम में होगा विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
कोटा राजस्थान


कोटा उत्तर में घर घर पचास हजार आमंत्रण पत्र बाटेंगे कार्यकर्ता

25 दिसम्बर को नयापुरा स्टेडियम में होगा विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा

कोटा 19 दिसंबर, आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से होने वाले विशाल विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा की तैयारियों जोरो पर है। पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बताया कि कार्यक्रम के पचास हजार आमंत्रण पत्र छपवाये गये है जिन्हें कार्यकर्ता कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के घर घर जाकर बांटेगा। विजय संकल्प महा अधिवेशन व जन आक्रोश सभा में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी शामिल होगी साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश से भी कई बड़े नेताओ के कार्यक्रम में आने की संभावना है। गुंजल ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की चार साल की विफलताओं को आमजन तक पहुचाने व राज्य को कुशासन मुक्त व सुशासन युक्त बनाने के संकल्प का शंखनाद कोटा से ही होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। पूरे चार साल कुर्सी की लड़ाई व आपसी खींचतान में निकल गये। गुंजल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। महिला उत्पीड़न व बलात्कार में राजस्थान देश में नंबर एक पर आ गया है सरकार में शर्म नाम की चीज नहीं बची है। गुंजल ने कहा कि अधिवेशन व जन आक्रोश सभा को लेकर अभी तक कोटा उत्तर विधानसभा के 225 भागों में से 200 से अधिक भागो की बैठकें हो चुकी हैं। भागो की बैठकों में ही सेकड़ो लोगो की उपस्थित यह बताती है कि प्रदेशवासियों में कांग्रेस सरकार को लेकर कितना गुस्सा है।