विकसित भारत संकल्प यात्रा - जिला कलक्टर ने अधिकारियों को वीसी के माध्यम से दिए निर्देश

बारां, 8 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आमजन को लाभान्वित करने वाली विभिन्न योजनाओं में प्रगति लाने के संबंध में सोमवार को डीओआईटी कलेक्ट्रेट परिसर के वीसी रूम में कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखंड व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने व मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी उपखंड अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के 16 पैरा मीटर व प्रमुख योजनाओं को गंभीरता से लेकर लक्ष्य प्राप्त करें। शिविरों में आवश्यक प्रचार – प्रसार की सामग्री का अत्याधिक उपयोग किया जाना सुनिश्चित करें। शिविरों में सभी उपखंड अधिकारियों की उपस्थित अनिवार्य होनी चाहिए। रथ का स्वागत करते हुए व धरती कह पुकार कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प दिलाने की शपथ के साथ शिविरों में अधिक से अधिक जनसहभागिता एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर ने आयोजित हो रहे शिविरों में विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन-धन खाते खुलवाने, शिविर में आमजन की भागीदारी, मेरी कहानी मेरी जुबानी के वीडियो के लिए संकल्प प्रतिज्ञा दिलवाने, व टीबी स्क्रीनिंग, उज्ज्वला गैस कनेक्शन की प्रगति आदि के बारे में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना में जिले की प्रगति को स्टेट एवरेज से आगे लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में सजग रहकर कार्य करने व ढिलाई बरतने वाले कार्मिकों पर आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई के लिए कहा। वीसी में उन्होंने प्रत्येक उपखंड व ब्लॉक के अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम एसएन आमेटा, सीईओ जिला परिषद कृष्णा शुक्ला सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।