विकसित भारत संकल्प यात्रा - शिविर मेें अधिक से अधिक पात्र आमजन को किया जाए लाभान्वित: जिला कलक्टर

बारां, 5 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा एवं चर्चा हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता मेें शुक्र्रवार को समस्त जिला कलक्टर एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तर पर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, एडीएम एसएन आमेटा, जिला परिषद सीईओ कृष्णा शुक्ला, एसडीएम अरूण जैन, एसडीएम दीपक मित्तल, एसडीएम पूजा मीणा, एसडीएम सूनील पंवार, उपनिदेशक मनीष कुमार शर्मा, एलडीएम जीआर मेघवाल, संयुक्त निदेशक अतीश कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को ब्लॉक किशनगंज में ग्राम पंचायत खांखरा और शोभागपुरा, ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत महोदरा और ढिकवानी, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत ढोटी और जीरोद एवं ब्लॉक छीपाबडौद में ग्राम पंचायत फूलबडौदा और टांचा में आयोजित किए गए। आमजन को केन्द्र सरकार कीष्योजनाओं की जानकारी देने और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं के तहत लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर सबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कृष्णा शुक्ला ने बताया कि जिले में 6 जनवरी को ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत नाटई और अजरोड़ा में तथा 8 जनवरी को ब्लॉक किशनगंज में ग्राम पंचायत पचलावडा और बन्दाखुर्द, ब्लॉक शाहबाद में ग्राम पंचायत खटका और निवाडी, ब्लॉक अटरू में ग्राम पंचायत सहरोद और कुन्जेड एवं ब्लॉक छीपाबडौद में ग्राम पंचायत अजनावर और ढोलम में आयोजित किए जाएंगे।