संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में ग्रामीणों के काम हाथों हाथ हो रहे हैं। यहां आकर वे आवेदन देते हैं, आवेदन प्राप्त होते ही निस्तारण प्रक्रिया शुरू हो जाती है और थोड़े ही समय में ग्रामीण शिविर से राहत और मुस्कान लेकर लौट रहे हैं। शुक्रवार को जिले में खटकड़, देईखेड़ा, सीसोला, विजयगढ़, गोपालपुरा बरड में लगे शिविरों में ऐसे दर्जनों प्रकरण सामने आए।
वर्षाे की मुराद हुई पूरी
खटकड़ शिविर में 42 आवास पट्टें दिए गए। विकास अधिकारी जगजीवन ने बताया कि इनमें से 21 ऐसे हैं जिनके कच्चे घर हैं। अब ये पक्के घर का सपना साकार कर सकें्रगे। इस शिविर में खडीबारा निवासी रघुबीर एवं अन्य को ऐसे पट्टे दिए तो खुशी झलक गई।
हिण्डोली की ग्राम पंचायत विजयगढ़ में 70 वर्षीय भूरा को आवास पट्टा मिला तो उन्होंने कहा कि वर्षाे की मुराद आज पूरी हुई।
मौके पर ही पेंशन जारी
विजयगढ़ में रामकुमार मीणा एवं गीता बाई की वृद्धावस्था पेंशन जारी कर उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी ने पीपीओ सौंपा। अन्य ग्रामीणों को भी विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया।
ग्राम पंचायत सीसोला में शिविर में कुल 84 नामांकन करण, 10 राजस्व खातों का शुद्धिकरण, 1 रास्तों के प्रकरण, 106 जाति प्रमाण पत्र, 1 खातों का विभाजन आदि का निस्तारण किया गया। एडीएम ए.यू.खान ने भैरूलाल को पेंशन पीपीओ सौंपा।
शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी श्योराम ने बताया कि ग्राम भीमगंज पंचायत सीसोला निवासी आवेदक भेरूलाल शुक्रवार को वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही उक्त प्रार्थी की वृद्धावस्था पेंशन जारी की गई। प्रार्थी भैरूलाल गूजर द्वारा खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में पंचायत राज विभाग द्वारा 29 आवासी पट्टों का वितरण 3 जन्म-मृत्य के प्रमाण पत्र, 10 नवीन जोब कार्ड, 8 श्रमिकों के खातों का अपडेट, 9 शोचालय उपयोगिता के प्रमाण पत्र आदि का शिविर में निस्तारण किया गया। अन्य विभागों के द्वारा भी त्वरित कार्यवाही करते हुए आमजन को अनुतोष प्रदान किया गया।