पटवारी के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

पटवारी के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
कोटा । जिले की सांगोद पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोईकलां के पटवारी भोजराज मीणा के स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणांें ने तहसीलदार नईमुददीन को ज्ञापन देकर मांग की है कि पटवारी भोजराज मीणा पिछले चार वर्ष से जनता का ईमानदारी से हर काम को कर रहा है तो फिर क्यों हटाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी भोजराज मीणा जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र, राजस्व से संबंधि, नकल, नामांतरण खोलने, किसी की आम आदमी के काम में कोई दिक्कत नहीं देता है। हर काम समय पर ईमानदारी के साथ कर रहा है। फिर भी यहां से हटाना जनता के साथ अन्याय है। ग्रामीणों ने तहसीलदार से वापस पटवारी भोजराज को हल्का मोईकलां मेें लगाने की पूरजोर तरीके से मांग रखी। वहीं हटाने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस दौरान सरपंच प्रदीप मेरोठा, महेंद्र यादव, योगेंद्र नागर, रासबिहारी यादव, हरिप्रसाद नागर, सत्यनारायण मेरोठा, उमाशंकर अग्रवाल, जानकीलाल सुमन, सुरेंद्र यादव, पप्पू भील, जीतू रेगर, महावीर सुमन, देसराज सुमन आदि ग्रामीण थे।