जयपुर। राष्ट्रीय टेलीविजन पर एक भाजपा नेता द्वारा पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के विरोध में कुछ स्थानीय लोगों ने बंद रखा और जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकाला। जिसके बाद कानपुर में हिंसा भडक गई। कानपुर शहर में शुक्रवार को हुई हिंसा में कम से कम छह लोग घायल हो गए। उपलद्रवियों की पुलिस से झडप हो गई । झड़प में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि हिंसा के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। झड़प में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस द्वारा कुछ स्थानीय लोगों पर लाठीचार्ज करने के बाद यतीमखाना के पास बेकोंगंज इलाके में हिंसा भड़क गई। इसके विरोध में सैकड़ों लोग जल्द ही सड़कों पर उतर आए।
राष्ट्रीय टेलीविजन पर भाजपा के एक प्रवक्ता द्वारा की गई पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दुकानदारों सहित कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर बंद रखा और शुक्रवार की नमाज के बाद जुलूस निकाला। इसके तुरंत बाद, संघर्ष छिड़ गया। पुलिस ने कहा कि शहर में तनाव पैदा करने वाले आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानून और व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने कहा कि हिंसा तब भड़की जब एक समूह ने शुक्रवार की नमाज के बाद मुस्लिम समूहों द्वारा बाजारों को जबरन बंद करने का विरोध करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि विभिन्न स्रोतों से एकत्र किए गए वीडियो क्लिप और तस्वीरों के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की गई है।