रामनवमी रैलियों के दौरान 4 राज्यों में हिंसा, गुजरात में एक की मौत

जयपुर। रविवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में विभिन्न जगहों पर निकाली गई रैलियों में सांप्रदायिक झपड हो गई। इस झडप में गुजरात में एक आदमी की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक चार राज्यों गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक झड़पें हुईं।

मध्यप्रदेश के खरगोन की जगह पर रावनवमी के जुलूस के दौरान लाउडस्पीकर बजाने से विवाद शुरू हो गया। जुलूस के पर पत्थर फेंकने के बाद आगजनी और हिंसा शुरू हो गई।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के खरगोन के कुछ हिस्सों में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा और आगजनी के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। किसी भी तरह की भगदड़ को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
अतिरिक्त कलेक्टर एसएस मुजाल्दे ने कहा कि, "पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।"

गुजरात में एक की मौत
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गुजरात में, आणंद जिले के खंभात और साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में सांप्रदायिक झड़पें हुईं। अधिकारियों ने कहा कि दोनों जगहों पर पथराव और आगजनी की सूचना मिली है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। खंताभ पुलिस अधीकक्ष अजीत राज्य ने बताया कि रामनवमी के जुलूस के दौरान जहां देा गुटों में भिंडत हुई वहां से एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी आयु लगभग 65 साल है।

हिम्मतनगर में भीड़ ने कुछ वाहनों और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। साबरकांठा के पुलिस प्रमुख विशाल वाघेला ने कहा, "हाथापाई के दौरान कुछ लोगों को पथराव किया गया।"
बंगाल के हावड़ा में शिबपुर इलाके में रामनवमी के जुलूस के दौरान झड़प की खबरों के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस ने कहा है कि वे शांति बनाए रखने के लिए कदम उठा रहे हैं।