विप्र फाउंडेशन श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर करेगा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर, विप्र फाउंडेशन की बैठक जिला कार्यालय फर्स्ट मॉल कृष्णा नगर पर जिला अध्यक्ष डॉ. सुशील पाराशर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक मे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई 22 जनवरी का दिन समस्त सनातनीयों के लिए विशेष आस्था रखता है। सभी सनातनि इस दिन को बड़े हर्षोल्लास के मनाने पर विचार कर रहे है इसी क्रम मे विप्र फाउंडेशन भरतपुर द्वारा 22 जनवरी को प्रातः परशुराम मंदिर सुंदर हनुमान वाटिका सेक्टर 3 पर 501 सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ किये जाएंगे उसके उपरान्त पोषवड़ा प्रसादी वितरण किया जाएगा एवं सांय काल को लक्ष्मण मंदिर विजय हनुमान जी मंदिर पर सामूहिक महाआरती का आयोजन भी विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान मे किया जाएगा।

बैठक मे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री दयाचंद पचौरी, युवा  प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंदुशेखर शर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव अनिता शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लोकेश मुदगल, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहे। यह जानकारी युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री देवाशीष भारद्वाज द्वारा दी गयी। विप्र फाउंडेशन भरतपुर 22 जनवरी के दिन हर भरतपुर वासी अपने अपने घरो मे कम से कम सांय काल पाँच दीपक अवश्य जलाये उसके लिए जनजागरण कार्यक्रम किये जाना तय किया है।