बुजुर्ग दंपत्ति को अपनी बोतल से पानी देते स्कूल बच्चे की वायरल फोटो आपको भी इमोशनल कर देगी...

जयपुर। कहते हैं कि दयालुता और इंसानियत के कार्य हमेशा लोगों के दिल जीत लेते हैं। ऐसी ही दयालुता को दिखाने वाला एक फोटो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल फोटो में एक छोटा स्कूल का बच्चा एक बुजुर्ग दंपत्ति को अपनी पानी की बोतल से पानी देता हुआ नजर आ रहा है। बच्चे की यह फोटो सोशल मीडिया पर जबरदस्त संदेश देते हुए वायरल हो रहा है।

दिल को छू लेने वाली तस्वीर को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर साझा किया है और इसमें युवा लड़के को सड़क पर एक बुजुर्ग जोड़े को अपनी बोतल से पानी की पेशकश करते हुए दिखाया गया है। यह संदेश देता है कि अगर कम उम्र से ही दयालुता पैदा की जाए, तो यह दुनिया को बदलने की ताकत देती है। आईएएस अधिकारी ने पोस्ट के कैप्शन में कहा, "घृणा सिखाई जाती है, दया स्वाभाविक है।"

इस सोशल मीडिया पर खूब लाइक किया जा रहा है। अब तक इस फोटो को 24,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। और लगभग 2000 रिट्विट्स हो चुके हैं। वहीं यूजर्स के इस पोस्ट पर जोरदार रिएक्शन मिल रहे हैं।

इस ट्विट पर एक यूजर आलोक दासगुप्ता ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ''नफरत सिखाई जाती है। दयालुता स्वाभाविक है। दृष्टि आपकी प्रेरणा है। आपके मन से शत्रुओं की इच्छा समाप्त हो जाएगी, जब विश्वास किया था कि आप सही हैं। उसके बाद दुश्मन की मर्जी आपके साथ दोस्ती के लिए आएगी। आलोक दासगुप्ता द्वारा लिखित।''

वहीं, एक अन्य यूजर आरपी गुप्ता ने लिखा, जो लोग निरीह निर्दोष प्राणी को मारकर जश्न मनाते है,उनके मन में ऐसे दया भाव कभी नहीं आते है,प्रकृति के दृष्टिकोण में प्राणी तो प्राणी है,चाहे वह मनुष्य या पक्षी या पशु या वायरस के रूप में हो,ये तो हम मानव अपनी स्वार्थी सोच को,मान्यताओं की आड़ में उनके प्रति आचरण निर्धारित करते है।