जयपुर। भारत की टीम तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में मात्र 78 रन बनाकर आउट हो गई है। और कप्तान विराट कोहली फिर से इस मैच में फेल हो गये। कोहली मात्र 7 रन बनाकर आउट हो गये। भ विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में एक बार फिर अपने दुश्मन जेम्स एंडरसन के आगे घुटने टेक दिए। कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को खेलने के चक्कर में विकेट फेंक गये। कोहली के लगातार इस तहर आउट होने के बाद उन्हें Twitter पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। और क्रिकेट फैन्स उन्हें भारत वापस जाकर रणजी खेलने की सलाह दे रहे हैं।
एंडरसन ने कोहली को सीरीज में दूसरी बार आउट किया
एंडरसन ने अपनी धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। एंडरसन ने कप्तान कोहली को इस सीरीज में दूसरी बार आउट किया। एंडसन ने तीन विकेट झटके जिसमें भारतीय टॉप बल्लेबाज केएल राहुल, पुजारा और विराट कोहली के विकेट शामिल थे। भारत के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने 19 और रहाणे ने 18 रन बनाये। इंग्लैण्ड की तरफ से एंडरसन और ओवर्टन ने तीन—तीन विकेट, ओलि रॉन्बिसन और सैम करण ने दो—दो विकेट झटके।
इंग्लैण्ड की मजबूत शुरूआत
इंग्लैण्ड ने बल्लेबाजी में भी शानदार शुरू की है। इंग्लैण्ड ने बिना कोई विकेट खोये 120 रन बना लिय हैं। दोनों ओपनर बल्लेजबाज अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी कर चुके हैं। भारत इंग्लैण्ड की कुल लीड 42 रन की हो चुकी है। रॉरी बर्न्स 52 और हसीब हमीद 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।