विष्णु दास महाराज ने जनता को दिया संदेश, दारू नहीं दूध से करे नववर्ष का स्वागत
जयपुर, श्री राम जन सेवा समिति, झोटवाड़ा जयपुर के द्वारा सत्यम दूध महोत्सव का आयोजन किया गया । समिति अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष में झोटवाड़ा के ब्रजबाल चौराहे पर दूध महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री श्री श्री 1008 विष्णु दास जी महाराज ने जनता को संदेश दिया की दारू नहीं दूध से करें।
नव वर्ष का स्वागत इसे एक कुरीति को सनातन धर्म के लिए अभिशाप बताया कि युवा पीढ़ी आज ज्यादा शराब की और रुझान हो रहा है यह बहुत दुर्भाग्य की बात है । कई वार्डों के पार्षद जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए थे जिसमें विजेंद्र पाल, अजय सिंह चौहान, शेर सिंह, बाबूलाल शर्मा, राम किशोर प्रजापत, और कहीं हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे ।