शिवकुमार शर्मा
कोटा
लायंस क्लब कोटा साउथ द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीपुरा में दृष्टि जांच की गई।
क्लब अध्यक्ष डॉ0 जगदीश शर्मा ने बताया कि प्रांतीय सेवा सप्ताह की पूर्णाहुति श्रीपुरा गर्ल्स स्कूल की 10 से 12 वीं कक्षा तक कि छात्राओं का दृष्टि जांच शिविर का आयोजन कर की,जिसमे 61 छात्राओं तथा स्टाफ का नेत्र परीक्षण डॉ0 संजय मलिक द्वारा किया गया।इससे पूर्व डॉ0 मलिक द्वारा छात्राओं एवम उपस्थित स्टाफ को आंखों को कैसे स्वस्थ रखें कुछ महत्वपूर्ण व्यायाम बताए व नेत्रदान जीवन मे क्या महत्व रखता है समझाया।
क्लब सचिव लायन अशोक जैन ने बताया कि लगभग 30%छात्राओं में दृष्टिदोष पाया गया,जो एक अलार्मिंग प्रतिशत है,ऐसी बालिकाओं को डॉ0 मलिक द्वारा उपचार की व्यवस्था दी गयी।
लायन विजेंद्र व्यास एवम महेश चतुर्वेदी ने संस्था प्रधान श्रीमती आभा शर्मा का आभार व्यक्त किया तथा नेक कार्य मे सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।