एस॰एस॰आई॰ के 200 उधमियों का लोकसभा एवं राष्ट्रप्रति भवन भ्रमण 9 जुलाई को
लोकल फ़ोर वोकल की भावना से कोटा के उधोगो के विस्तार की भावना से होगा भ्रमण
माननीय लोकसभा अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा।एस॰एस॰आई॰ के 200 उधमियों का लोकसभा एवं राष्ट्रप्रति भवन भ्रमण 9 जुलाई को होगा जिसमें लोकल फ़ोर वोकल की भावना से कोटा के उधोगो के विस्तार की भावना का आदान-प्रदान होगा ।
स्माल स्केल इंडस्ट्रीज कोटा अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि जी॰एम॰ए॰ अध्यक्ष राकेश जैन के साथ कोटा के उधमियो के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम् बिरला से मिलकर एस॰एस॰आई॰ के 200 उधमियों का 9-10 जुलाई के लिये लोकसभा एवं राष्ट्रप्रति भवन भ्रमण के कार्यक्रम की चर्चा की जिस पर उनके द्वारा तुरंत सहमति दी गई ।
एस॰एस॰आई॰ के सचिव अनीश बिरला ने बताया कि कार्यक्रम के चेयरमैन जी॰एम॰ए॰ अध्यक्ष व एस एस आई के सदस्य राकेश जैन को बनाया गया हे
कार्यक्रम के चेयरमैन जी॰एम॰ए॰ अध्यक्ष व एस एस आई के सदस्य राकेश जैन ने बताया कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा लोकल फ़ोर वोकल की भावना से कोटा के उधोगो के विस्तार की भावना से कोटा के उधमियो को दिल्ली में उधोग और उधोगपतियों से चर्चा के साथ लोकसभा एवं राष्ट्रप्रति भवन भ्रमण एवं धार्मिक भावनाओं बाबत अक्षरधाम जैसे दर्शनीय स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा
कार्यक्रम निदेशक नवनीत मोहता ,विकास सचदेवा ,अक्षय सिंह , संदीप कोठरी एवं रवि अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सदस्यों को प्रधामनंत्री म्युज़ियम के अवलोकन का अवसर भी प्राप्त होगा ।
इस अवसर पर एस एस आई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल ,अध्यक्ष राजकुमार जैन ,सचिव अनीश बिरला ,कार्यकम चेयरमैन राकेश जैन व पूर्व सचिव मनीष माहेश्वरी उपस्थित थे