सस्ते दामों में गजब की लुकिंग और दमदार बैटरी बैकअप के साथ वीवो ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

जयपुर। वीवो ने आज भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन Vivo Y02 है जो कि  कंपनी की Y- सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन के तहत लॉन्च किया गया है।  भारत में, Vivo Y02 का मुकाबला Realme C31, Realme Narzo 50A, और Infinix Smart 5A स्मार्टफोन से है। 

Vivo Y02 की कीमत और उपलब्धता
जहां तक कीमत की बात है, वीवो वाई02 की भारत में कीमत 8,999 रुपये है और यह दो कलर वेरिएंट- आर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे में वीवो इंडिया ई-स्टोर और कंपनी के रिटेल पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। 

Vivo Y02 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
जहां तक फीचर्स की बात है, हाल ही में लॉन्च हुआ वीवो वाई02 फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम के साथ यूनीबॉडी डिजाइन और स्लिम 8.49 एमएम बॉडी के साथ आता है, जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह यूजर्स को आरामदायक ग्रिप प्रदान करता है। इसका आकार 163.99×75.63×8.49mm है और वजन सिर्फ 186 ग्राम है। 

 विवो Y02 6.51-इंच में  हेलो फुल व्यू एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है।   स्मार्टफोन में मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।  जिसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस है। स्टोरेज स्पेस को 1TB तक और बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉइड 12 गो एडिशन-आधारित फनटच ओएस 12 चलाता है और और इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

जहां तक कैमरों का सवाल है, वीवो Y02 स्मार्टफोन में पीछे की तरफ f/2.0 की फोकल लेंथ के साथ 8MP का कैमरा है। आगे की तरफ, फोन में f/2.2 की फोकल लेंथ के साथ 5MP का सेल्फी शूटर है। फोन में फेस ब्यूटी, फोटो, वीडियो और टाइम-लैप्स शूटिंग मोड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी 2.0 और 4जी है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी है। अतिरिक्त सुविधाओं में जीपीएस सटीकता के लिए इलेक्ट्रॉनिक कम्पास, फेस वेक, ईज़ीशेयर और आईमैनेजर शामिल हैं।