Vivo T1 5G आज से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता विवो ने भारत में अपने लेटेस्ट 5 जी स्मार्टफोन Vivo T1 को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। ग्राहक इस फोन वीवो की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। आइये इस फोन की कीमत और ऑफर्स की जानकारी बताते हैं।

भारत में Vivo T1 5G कीमत, ऑफर

भारत में Vivo T1 5G के बेस मॉडल की कीमत 15,990 रुपये है। वहीं, 6GB/128GB और 8GB/128GB मॉडल की कीमत क्रमश: 16,990 रुपये और 19,990 रुपये है।
ऑफर्स की बात करें तो वीवो और फ्लिपकार्ट एचडीएफसी कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए की गई खरीदारी पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहे हैं। ई-रिटेल साइट के माध्यम से इसे खरीदने वाले 2,832 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई ले सकते हैं। सिटी बैंक कार्ड पर भी 750 रुपये तक की अतिरिक्त छूट उपलब्ध है।

Vivo T1 5G के फीचर्स

Vivo T1 5G में 6.58-इंच FHD+ IPS LCD (1,080×2,408 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर है जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोडा गया है। फोन 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के सपोर्ट के साथ आता है। वीवो फोन एंड्रॉइड 12 आधारित कस्टम फनटच ओएस 12 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर शामिल हैं। आगे की तरफ, फोन में सेल्फी लेने के लिए f / 2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। Vivo T1 5G में 5000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी सपोर्ट, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, यूएसबी टाइप-सी और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं।