इन दमदार फीचर्स के साथ Vivo V23 5जी सीरीज भारत में लॉन्च हुई, जानें कीमत सहित पूरा विवरण

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने भारत में अपनी वीवो वी23 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में वीवो वी23 और वीवो वी23 प्रो मॉडल लॉन्च किये गये हैं। इस सीरीज के फोन्स की सबसे खास बात बैक डिजाइन है। वीवो ने दावा किया है कि रियर पैनल पर कलर चेंजिंग इफेक्ट वाला यह पहला स्मार्टफोन है। कंपनी पहले ही टीज कर चुकी है कि इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा भी है।

Vivo V23 सीरीज की कीमत
वीवो वी23 5जी के बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये है। वहीं, 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,990 रुपये है। वीवो वी23 प्रो 5जी के 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,990 रुपये है। 12GB + 256GB स्टोरेज वाले हाई-एंड मॉडल की कीमत 43,990 रुपये है। वीवो वी23 5जी स्टारडस्ट ब्लैक कलर में आता है और वीवो वी23 प्रो 5जी सनशाइन गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है।

वीवो वी23 5जी के फीचर्स
वीवो वी23 फोन रंग बदलने वाले फ्लोराइट एजी ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है, जो सूरज की रोशनी या कृत्रिम यूवी किरणों के संपर्क में आने पर रंग बदलता है। हालाँकि, यह सुविधा केवल V23 और V23 प्रो के सनशाइन गोल्ड रंग मॉडल पर आती है। स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि वीवो वी23 प्रो 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 प्रोसेसर से लैस है। बेस वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जबकि प्रो वेरिएंट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। वैनिला वीवो वी23 5जी फ्लैट मेटल फ्रेम के साथ आता है।

Vivo V23 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 6.56 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। साथ ही आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज भी मिलेगी। पावर के लिए 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने के लिए फोन में 4300mAh की बैटरी है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ब्लूटूथ 5.2 है