जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो भारत में अपनी नई Vivo V23 स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के लिए तैयार है। नई सीरीज नये साल में 5 जनवरी को लॉन्च की जायेगी। कंपनी ने एक वर्चुअल मीडिया इनवाइट शेयर किया है, जिसके मुताबिक सीरीज अगले साल 5 जनवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। हालांकि यह खुलासा नहीं किया गया है कि V23 सीरीज़ में कौन से फोन लॉन्च होंगे। हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी दो डिवाइस लॉन्च करेगी, जिनमें वीवो वी 23 और वी 23 प्रो शामिल होंगे। वीवो द्वारा साझा किया गया आमंत्रण दिखाता है कि हम वी23 प्रो कर्व्ड एज डिस्प्ले के साथ एक छोटा नॉच है जिसमें डुअल-कैमरा सेटअप है।
Vivo V23 सीरीज के संभावित फीचर्स
MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार Vivo V23 सीरीज को मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा। कंपनी इस सीरीज को 128GB / 256GB इंटरनल स्टोरेज व 8GB/12GB रैम कॉम्बिनेशन के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी डिवाइस पर 4GB एक्सपेंडेबल वर्चुअल रैम सपोर्ट भी देगी।
वीवो वी 23 सीरीज Google के Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित FunTouch OS 12 स्किन पर काम करेगी। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,200mAh की बैटरी दी जा सकती है।
वीवो वी23 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। फ्रंट में, इसमें एक डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर होगा। डिवाइस को सनशाइन गोल्ड और स्टारडस्ट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
वीवो वी23 प्रो
GSMArena की एक पूर्व रिपोर्ट के अनुसार Vivo V23 Pro 50-मेगापिक्सल के डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसके अलावा, एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई मार्केटिंग इमेज में पीछे की तरफ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिखाई दे रहा है। 108-मेगापिक्सल सेंसर के अलावा, डिवाइस 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर को स्पोर्ट करेगा।