Vivo V25 Pro भारत में सेल के लिए उपलब्ध , कीमत एवं ऑफर्स सहित जाने पूरा विवरण

जयपुर। वीवो ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपनी वी-सीरीज स्मार्टफोन को वी25 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किया। अब, लगभग एक हफ्ते बाद कम्पनी इस फ़ोन को सेल के लिए उपलब्ध करवा रही है। नया लॉन्च किया गया वीवो वी25 प्रो स्मार्टफोन भारत में 25 अगस्त से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और पार्टनर रिटेल स्टोर पर सेलिंग ब्लू और प्योर ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

वीवो वी25 प्रो की कीमत और ऑफर्स
जहां तक कीमत का सवाल है, वीवो वी25 प्रो का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 35,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, जबकि 12 जीबी रैम और 256 जीबी रैम वाला वेरिएंट 39,999 रुपये में उपलब्ध है।
लॉन्च ऑफर के तहत वीवो इंडिया इच्छुक खरीदारों को 3,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। यह छूट एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन का उपयोग करके की गई खरीदारी पर लागू है। इसके अलावा कंपनी नए वीवो वी25 प्रो स्मार्टफोन के लिए पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। कंपनी फ्लिपकार्ट पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन का उपयोग करके की गई खरीदारी पर 10 प्रतिशत की छूट भी दे रही है।

वीवो वी25 प्रो स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो वीवो वी25 प्रो में 6.56 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2376×1080 पिक्सल है। फ़ोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) दिया गया है जिसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है।

कैमरों की बात करें तो, वीवो वी 25 प्रो में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का वाइड-एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 32MP का सेंसर है। बैटरी के मोर्चे पर, विवो V25 प्रो में 66W चार्जर के समर्थन के साथ 4,830mAh की बैटरी है।