Vivo V27 4G भारत में जल्द होगा लॉन्च, संभावित फीचर्स सामने आये
जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्ताता Vivo भारत में Vivo V27 सीरीज़ में एक नया सदस्य जोड़ने की योजना बना रहा है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह फोन Vivo V27 4G होने वाला है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और अन्य विवरण हाल ही में इंटरनेट पर सामने आए हैं। कथित हैंडसेट को तीन रंग वेरिएंट - ग्रीन, बरगंडी और ब्लैक में पेश किया जा सकता है और इसमें एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक Vivo V27 4G के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
टिप्सटर इशान अग्रवाल नर एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि Vivo V27 4G इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च हो सकता है। स्मार्टफोन को हरे, बरगंडी और काले रंग में आने की उम्मीद है। इसका डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कथित तौर पर हैंडसेट में दो गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर एक एलईडी फ्लैश होगा। सामने की तरफ, यह स्क्रीन के नीचे एक बड़ी चिन के साथ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
स्पेशिफिकेशंस की बात करें तो विवो V27 4G में 6.64-इंच IPS LCD फुल HD+ डिस्प्ले होने की बात कही गई है इसमें मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है। सकता है जिसे 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होने का सुझाव दिया गया है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और जल प्रतिरोध के लिए IP54 रेटिंग शामिल है।
विशेष रूप से, इनमें से किसी भी विवरण की कंपनी द्वारा अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। हालाँकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी जल्द ही Vivo V27 4G के लॉन्च की घोषणा करेगी।