जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही वाई सीरीज के तहत एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह फोन वीवो वाई32 होने वाला है। इस डिवाइस कोकथित तौर पर TENAA पर देखा गया है। साथ ही इसके कुछ फीचर्स भी सामने आये हैं। डिवाइस को मॉडल नंबर V2158A के साथ लिस्ट किया गया है, जिसे Vivo Y32 बताया जा रहा है। इसके लुक से, डिवाइस का डिज़ाइन वीवो Y33s के समान है, जिसे अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था। टीना पर सामने आयी तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, पीछे एक मल्टी-कैमरा सेटअप मौजूद होगा।
Vivo Y32 के संभावित फीचर्स
TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, डिवाइस में 6.51 इंच का एचडी+ टीएफटी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें हमें ऑक्टा-कोर SoC देखने को मिलेगा। इसमें 4GB/6GB/8GB RAM के साथ 64GB/128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज होगा। डिवाइस Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में 4,910mAh बैटरी हो सकती है।
डिवाइस एक डुअल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा जिसे 2-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ जोड़ा जाएगा। आगे की तरफ, डिवाइस में सेल्फी लेने के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर है।
लिस्टिंग में कहा गया है कि डिवाइस का माप 165.01×75.20×9.19 मिमी होगा और वजन 204.75 ग्राम होगा। एक अलग रिपोर्ट में, Vivo Y32 को चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) पर भी देखा गया था।
वीवो वाई32 के वीवो वाई31 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो 6.58-इंच एलसीडी एफएचडी + डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC द्वारा संचालित है। यह 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।