Vivo X Fold 2 के फीचर्स लीक हुए, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से होगा लैस
जयपुर। Vivo X Fold 2 जिसे कम्पनी इस महीने के अंत में लॉन्च करने वाली है। लांच से पहले ही वीवो के इस फोल्डेबल फ़ोन के रियर पैनल डिजाइन और कुछ अन्य डिटेल्स को टीज किया है। आधिकारिक लॉन्च से पहले वीवो एक्स फोल्ड 2 की कथित प्रमोशनल तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हो गई हैं।
वीबो ब्लॉगर ड्रैगन II प्रो द्वारा साझा की गई तस्वीरें आगामी वीवो फोल्डेबल फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करती हैं। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, वीवो एक्स फोल्ड 2 पुराने मॉडल जैसा ही दिखेगा, लेकिन इसमें कुछ बेहतर हार्डवेयर होंगे।
Vivo X Fold 2 के संभावित फीचर्स
वीवो एक्स फोल्ड 2 में 8.03 इंच का ई6 एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। फोल्डेबल डिस्प्ले के 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,160x1,916 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करने की संभावना है। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, यह 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी ऑफर करेगा। बाहर की तरफ, फोल्डेबल फोन में 6.53-इंच E6 AMOLED कवर स्क्रीन होगी, जिसमें 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस होगी। यह 2,520×1,080 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट की पेशकश करेगा।
आगामी वीवो फोल्डेबल फोन में हुड के नीचे एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जायेगा । डिवाइस में LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज की सुविधा होगी। इसके अलावा, वीवो एक्स फोल्ड 2 में 4,800 एमएएच की बैटरी होगी। फोल्डेबल फोन 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
वीबो पर अपलोड किए गए एक अनबॉक्सिंग वीडियो से पता चला है कि वीवो एक्स फोल्ड 2 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX633 सेंसर होने की बात कही गई है। इसे 12-मेगापिक्सल Sony IMX663 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12-मेगापिक्सल Sony IMX663 टेलीफोटो लेंस के साथ जोड़ा जाएगा।