12GB रैम के साथ Vivo X Note जल्द होगा लॉन्च, विशेष जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई

जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता वीवो जल्द ही एक्स सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन Vivo X Note होने वाला है। एक नया एक्स-सीरीज़ फोन, वीवो एक्स नोट कंपनी की आधिकारिक चीनी वेबसाइट पर पहले ही दिखाई दे चुका है, इस फोन को कंपनी 7 इंच के QHD + रिज़ॉल्यूशन सैमसंग E5 AMOLED डिस्प्ले से लैस करने वाली है। लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है।

Vivo X Note के संभावित फीचर्स
Weibo पर लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया जायेगा। इसमें सुरक्षा की दृष्टि से यह एक बड़े 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस 12GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन को 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ भी पेश कर सकती है।

कैमरा की बात करें तो इस फोन में यह डिवाइस पीछे की तरफ सैमसंग S5KGN1 प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 50-मेगापिक्सल होगा। अन्य लीकर्स ने यह भी खुलासा किया है कि फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी होगी जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बता दें कि वीवो एक्स नोट को अगले महीने की शुरुआत में कंपनी के चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल यह खुलासा नहीं किया गया है कि डिवाइस भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च होगा या नहीं।