जयपुर। वीवो जल्द ही भारत में अपनी Vivo X80 सीरीज को भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस सीरीज को पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर चुकी है। अब, वीवो एक्स80 लाइनअप के दो हैंडसेट को कथित तौर पर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे पता चलता है कि भारत में दोनों ही फोन जल्द लॉन्च होने वाले हैं। यह सीरीज नए मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 एसओसी के साथ पेश की जा सकती है।
91Mobiles के मुताबिक लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2144 और V2145 वाले दो वीवो डिवाइसेज को देखा गया है जिनमें एक वीवो एक्स80 है और दूसरा वीवो एक्स80 प्रो+ हैंडसेट है।
संभावित फीचर्स
अब तक आई लीक्स के मुताबिक एक्स 80 सीरीज डाइमेंशन 9000 प्रोसेसर के साथ पेश की जायगी। जिसे अधिकतम 12GB रैम वेरिएंट के साथ जोडा जा सकता है। वीवो एक्स80 में 6.78 इंच का सैमसंग ई5 एमोलेड डिस्प्ले फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
कैमरे की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा होने की उम्मीद है। पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल और 12-मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर भी हो सकते हैं। फ्रंट में इसे 44-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर से लैस किया जा सकता है।