5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y15c भारत में लॉन्च हुआ जानें कीमत और फीचर्स

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में आधिकारिक तौर पर एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे वीवो Y15c नाम दिया गया है। यह फोन वीवो Y15s का एक रिब्रांडेड मॉडल बताया जा रहा है। फोन के कुछ मुख्य आकर्षण में एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी और डूअल रियर कैमरा सेटअप है।

Vivo Y15c कीमत और और उपलब्धता
स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रंगों के लिए, फोन में मिस्टिक ब्लू और वेव ग्रीन रंग विकल्प हैं।
Vivo Y15c के स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y15c एक प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है और इसका डिज़ाइन Vivo Y15s जैसा ही है। स्मार्टफोन में एचडी+ (1600 x 720 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ 6.55 इंच का वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। यह एक IPS LCD पैनल है जिसमें 60Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। फोन का आकार 163.96 x 75.2 x 8.28 मिमी है। । फोन का वजन 179 ग्राम है।

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में डुअल-कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसमें 13MP का मुख्य लेंस है जिसमें F/2.2 का अपर्चर और F/2.4 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो यूनिट है। कैमरे के बगल में एक एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए डिवाइस में फ्रंट में 8MP का कैमरा है। इसमें कई कैमरा मोड हैं जैसे पैनो, फेस ब्यूटी, टाइम-लैप्स, लाइव फोटो, प्रो औ आदि।

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में MediaTek Helio P35 चिपसेट दिया गया है जो 3GB रैम और 32/64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है। इसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड और दो नैनो सिम के लिए ट्रिपल स्लॉट है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है।