इन दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y200 भारत में लॉन्च हुआ, कीमत सहित जानें फीचर्स
जयपुर। Vivo भारत में Y200 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है जो कि एक 5जी स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसे भारत में 23 अक्टूबर को लॉन्च किया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है जो कि अधिकतम 8GB रैम से लैस है। इस फोन में मुख्य मेमोरी का इस्तेमाल करके रैम को बढाने का फीचर भी उपलब्ध है। आइये यहां हम इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
भारत में Vivo Y200 की कीमत, उपलब्धता
विवो Y200 को स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है जिसमें इसके बेस मॉडल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। नया लॉन्च किया गया हैंडसेट जंगल ग्रीन और डेजर्ट गोल्ड रंगों में पेश किया गया है। यह फिलहाल वीवो के इंडिया ई-स्टोर, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Vivo Y200 के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y200 ड्यूअ सिम समार्टफोन है जो कि एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। इसमें फनटच ओएस 13 दिया गया है। डिस्प्ले यहां यूजर्स के लिए 6.67 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED मिलेगी जिसका रिज्यूलॉशन 1,080x2,400 पिक्सल है। AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। घुमावदार डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए बीच में नॉच दिया गया है। हुड के तहत, हैंडसेट में 6nm स्नैपड्रैगन 4 जेन प्रोसेसर दिया गया है जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 8GB तक विस्तारित रैम के जोडा गया है।
जहां तक की कैमरे का सवाल है तो फ़ोटो और वीडियो के लिए, विवो Y200 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) f/1.79 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। फ्रंट में, इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। कैमरा सेटअप विभिन्न फोटोग्राफी मोड को सपोर्ट करता है जिसमें नाइट मोड, पैनोरमा, टाइम-लैप्स वीडियो, डुअल व्यू, पोर्ट्रेट और स्लो मोशन के साथ अन्य शामिल हैं। यह 256GB UFS2.2 स्टोरेज के साथ भी आता है।
Vivo Y200 में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और USB 2.0 शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मोटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं। प्रमाणीकरण के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। हैंडसेट में धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP54 रेट भी बनाया गया है।