जयपुर। वीवो ने हाल ही में भारत में अपनी वाई-सीरीज़ के तहत एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है यह फोन Vivo Y33T है। डिवाइस की प्रमुख विशेषताओं में 6.58-इंच की वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC, 8GB रैम, 5,000mAh की बैटरी और बहुत कुछ शामिल हैं। आइये इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
वीवो Y33T: भारत में कीमत
वीवो Y33T की मौजूदा 8GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 18,990 रुपये है। यह डिवाइस फिलहाल अमेज़न, फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर, पेटीएम, टाटा, बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर और विभिन्न ऑफलाइन रिटेलर्स पर मिडडे ड्रीम और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
फीचर्स
वीवो Y33T में 6.58 इंच का फुल एचडी+ इन-सेल डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है और इसका रिजॉल्यूशन 2408×1080 पिक्सल है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Google के Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी के अपने FunTouch OS 12 स्किन पर चलाता है। यह सब 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है।
सुरक्षा के लिए, डिवाइस एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को स्पोर्ट करता है और फ्रंट कैमरे का उपयोग करके फेस अनलॉक की सुविधा भी देता है।
कैमरे की बात करें तो, Vivo Y33T पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होता है, जिसे 2-मेगापिक्सल के मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ जोड़ा गया है। आगे की तरफ, डिवाइस सेल्फी लेने के लिए f/2.0 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल सेंसर को स्पोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।