Vodafone Idea जल्द ही दिल्ली में 5जी की शुरुआत करेगी, जाने पूरी जानकारी

जयपुर। टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने जल्द ही दिल्ली मे 5 जी नेटवर्क शुरू करने की घोषणा की है। बता दें की वोडाफोन आईडिया भारत में पिछले महीने 5जी नीलामी में तीसरी सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी थी। जबकि अन्य दूरसंचार ब्रांड Jio और Airtel ने भारत में अपने 5G रोलआउट के बारे में आधिकारिक घोषणा कर चुके थे। अब Vodafone Idea ने 5G रोलआउट प्लान के बारे में कुछ जानकारी दी है।

दरअसल Vodafone Idea राजधानी में 5G के रोलआउट के संबंध में दिल्ली एनसीआर सर्कल में अपने उपयोगकर्ताओं को संदेश भेज रहा है। संदेशों ने पुष्टि की है कि वोडाफोन और आइडिया उपयोगकर्ताओं को जल्द ही 5G नेटवर्क की गति का अनुभव करने का मौका मिलेगा। कुछ संदेशों में, वोडाफोन ने अपने कुछ उपयोगकर्ताओं को तेज इंटरनेट का अनुभव करने के लिए अपने सिम को अपग्रेड करने के लिए भी कहा है।
यूजर को भेजे जा रहे मैसेज में कम्पनी लिख रही है "अच्छी खबर !! वीआई नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड किया जा रहा है! आपका नेटवर्क अनुभव अब बेहतर होगा, जल्द ही आप हमारे वीआई नेटवर्क के साथ दिल्ली-एनसीआर में बेहतर कवरेज और सुपरफास्ट इंटरनेट सेवा का अनुभव करेंगे।

एक अन्य संदेश में लिखा , "महत्वपूर्ण सूचना: वीआई अपने नेटवर्क को 5 जी में अपग्रेड कर रहा है। आज ही अपना सिम अपग्रेड करें नहीं तो आपके डेटा की स्पीड कम हो जाएगी।"
हलांकि फ़िलहाल वोडाफोन आइडिया ने रोलआउट की समयरेखा के बारे में कोई निश्चित विवरण नहीं दिया है। वहीँ अन्य दूरसंचार वाहक Reliance Jio और Airtel ने घोषणा की है कि उनका 5G रोलआउट इस साल के अंत तक होगा।