मण्डल रेलवे चिकित्सालय,कोटा में 23 सितम्बर को होगा "स्वेच्छिक रक्तदान शिविर" का आयोजन

मण्डल रेलवे चिकित्सालय,कोटा में 23 सितम्बर को होगा "स्वेच्छिक रक्तदान शिविर" का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 20 सितम्बर, आज़ादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मंडल रेल प्रबंधक पंकज शर्मा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा प्रभारी अधीक्षक डॉ निर्मला गुप्ता निर्देशन में कोटा मंडल के रेलवे चिकित्सालय में शुक्रवार, दिनाँक 23 सितम्बर को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक "स्वेच्छिक रक्तदान शिविर" का आयोजन किया जा रहा है जिसमे मंडल के अधिकारी, कर्मचारी के साथ-साथ आमजनता एवं उनके परिवार के सदस्य स्वेच्छिक रूप से रक्तदान कर सकते है। रक्त दान में शामिल होने वाले रक्तदाता को स्वास्थ्य सम्बन्धी शर्त इस प्रकार होनी चाहिए:-
(1) आपकी आयु 18 से 65 के बीच हो।
(2) आपका वजन 45 किलो से अधिक हो।
(3) आपका हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से अधिक हो।
(4) आपने विगत 3 माह के अन्दर रक्त दान न किया हो।
(5) आप हृदय रोगी नहीं हो।
(6) आप लीवर रोगी नहीं हो।
(7) आपका रक्त चाप सामान्य हो।
(8) आप मधुमेह रोग से पीड़ित नहीं हो।
आपके द्वारा किया गया स्वेच्छिक रक्त दान किसी को जीवन दान दे | सकता है। मानव के रक्त की पूर्ति मानव रक्त द्वारा ही की जा सकती है। | रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं है ना ही प्रयोगशाला में इसे निर्मित किया जा सकता है। रेल प्रशासन कर्मचारियों और आमजनता से अपील करता है कि मानवता की इस सेवा में हाथ बढ़ायें।अपना रक्त दान कर दूसरों को जीवन दान में सहयोग प्रदान करें।

" रक्त दान करके देखो अच्छा लगता है।"