जयपुर। वॉल्वो ने मंगलवार को भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है। यह Volvo XC40 है जिसकी कीमत कंपनी ने 5,90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। वॉल्वो XC40 रिचार्ज की प्री-बुकिंग 27 जुलाई (कल) से शुरू होगी और ग्राहक अपने ऑर्डर को प्री-बुक करने के लिए वॉल्वो कार इंडिया की वेबसाइट पर 50,000 रुपये की रिफंडेबल जमा राशि का भुगतान कर सकेंगे। बता दें कि Volvo XC40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में कर्नाटक में बेंगलुरु के पास कंपनी के होसाकोटे प्लांट में असेंबल किया जाएगा।
Volvo XC40 के फीचस
Volvo XC40 में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं जो 402 बीएचपी का संयुक्त आउटपुट और 660 एनएम पीक टॉर्क देता है। इलेक्ट्रिक कार 4.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है जबकि इसकी टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटे तक सीमित है। XC40 रिचार्ज में 78kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज (WLTP साइकिल) पर 418 किमी की रेंज दे सकती है। 150kW DC फास्ट चार्जर की मदद से SUV को केवल 40 मिनट में 0-80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है, जबकि एक मानक 11kW AC चार्जर इसे चार्ज करने में करने में लगभग आठ घंटे लगते हैं।
इसके अलावा XC40 रिचार्ज डिजिटल डायल के एक नए सेट और नए एंड्रॉइड-आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आता है। ऑनबोर्ड ई-सिम की मदद से ड्राइवर को गूगल मैप्स और असिस्टेंट और प्लेस्टोर से कई ऐप्स तक सीधी पहुंच मिलती है। XC40 रिचार्ज में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग के साथ सेंसर-आधारित ADAS तकनीक का एक पूर्ण सूट भी मिलता है।