एकल अभियान की मतदाता जागरूकता बैठक संपन्न
बारां, 6 नवम्बर। एकल अभियान अंचल बारां की मतदाता जागरूकता बैठक अंचल कार्यालय पर डॉ सुरेश मेघवाल अंचल अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में 20 सेवावर्ती भैया बहिन उपस्थित रहे। बैठक में भाग प्रमुख लक्ष्मण शर्मा द्वारा जागरूकता की योजना दी गई की सभी सेवावर्ती 15 विद्यालय ग्राम और 45 संपर्कित ग्राम में गांव गांव जाकर लोकतंत्र की मजबूती हेतु मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेंगे। संभाग से संवाद प्रमुख सुरेश शर्मा द्वारा हम अपने कार्य को किस प्रकार व्यवस्थित रूप दे सकते हैं पर बिंदुशवार जानकारी दी गई।
भाग संरक्षक आचार्य परमानंद गुरुजी द्वारा अपने मत का महत्व बताया। भाग प्राथमिक शिक्षा प्रभारी बृजगोविंद द्वारा अपने कार्य को जिम्मेदारी से करने हेतु उत्साहित किया गया। अंचल सचिव चंद्रप्रकाश नागर का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुवा। अंत में नवीन दायित्व मिलने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया और दीपावली मिलन कार्यक्रम कर अध्यक्ष द्वारा सभी का धन्यवाद और शुभकामनाओं सहित बैठक का समापन किया गया। बैठक में भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख सत्यनारायण सुमन, ग्रामस्वराज मंच से लक्ष्मीनारायन अंचल टोली संच टोली और साधक भैया बहिन उपस्थित रहे।