बारां- 7 नवम्बर । ग्राम पंचायत मंडोला के राजीव गांधी सेवा केंद्र में मंगलवार को निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया और स्थानीय कर्मचारियों से मतदाताओं को प्रेरित करने को लेकर चर्चा की गई। जिसके बटावदा में भी स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत बैठक का आयोजन किया गया।
मंडोला ग्राम विकास अधिकारी सत्यनारायण निम्बार्क ने बताया कि स्वीप जागरूकता कार्यक्रम में पंचायत समिति बारां के विकास अधिकारी शैलेष रंजन ने निर्भिक होकर शत प्रतिशत मतदान करने और कराने को लेकर उपस्थित कर्मचारियों और मतदाताओं से लेकर चर्चा की। रंजन ने हेला टोली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाने की अपील की। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कमल कुमार बैरवा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व पंचायत तथा आंगनबाड़ी के कार्मिक उपस्थित रहे।