मतदान जागरूक व विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूक रहने को दिलाई शपथ

शाहपुरा न्यूज - बागावास चौरासी में स्थित  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आमजन को प्रेरित किया व ज्यादा से ज्यादा मतदान करने को लेकर जागरूक किया। इसके अलावा राजस्थान में बाल -विवाह प्रतिषेध अभियान के तहत ग्रामीणों को  स्कूल स्टाफ और विद्यार्थीयों ने जागरूक किया। इस मौके पर सीताराम मीणा उप प्राचार्य, राहुल कुमार शर्मा पटवारी ने बताया कि रालसा के निर्देशानुसार बाल विवाह रोकने के प्रति जागरूक करने के विद्यालयों में शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। वहीं बाल विवाह प्रतिषेध अभियान प्रदेश में 1नवम्बर से 31 दिसम्बर तक जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमें अपना नेता चुनने का अधिकार है, हमें शत -प्रतिशत निष्पक्ष मतदान कर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए। इस मौके पर सुरेश भुरान पीटीआई, जनता सेवा समिति संचालक जयराम बुनकर, सुभाष कुम्हार, पहलाद सिंह, सुमन देवी व्याख्याता, मुकेश कुमार शर्मा व.अ., महेन्द्र कुमार बेनिवाल व.अ, गणेश चन्द सैनी व.अ., सीताराम जाट अ., कमलेश यादव अ., दीपचन्द शर्मा अ., महेश वर्मा अ., कैलारापति कासौटिया, ग्यारसी देवी, राजेन्द्र गुर्जर, कोकलेश सिंह चौहान, मुकेश कुमावत, कैलाश योगी, बनवारी योगी, भैरूं योगी, जयराम खरखडिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।