जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस अंतिम चरण में कुल 54 सीटों के लिए मतदान जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह के दो घंटे में कुल 9 प्रतिशत मतदान हो गया है।
वरिष्ठ नेताओं की अपील मतदान जरूर करें
यूपी चुनाव के आखिरी चरण में मतदान करने के लिए सभी दलों के नेता अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने के लिए अपील कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदान की अपील करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है।8सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें।आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।'
गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विट करते हुए लिखा, 'आज उत्तर प्रदेश में सातवें व अंतिम चरण का चुनाव है, मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि उत्तर प्रदेश में लोक कल्याण व विकास की यात्रा को अनवरत जारी रखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के समृद्ध व सुरक्षित भविष्य का आधार है।'
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ट्विट
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट करते हुए लिखा, —उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम दौर के लिए आज मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और मतदान के नए कीर्तिमान स्थापित करें।
उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र का ये महापर्व अपने आखिरी पड़ाव पर है और आखिरी चरण के तहत 54 सीटों पर आज मतदान होना है' I
प्रियंका गांधी का ट्विट
'उत्तरप्रदेश के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों
आज अंतिम चरण का चुनाव है। प्रदेश के लिए ऐसी राजनीति चुनिए जो आपके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों की बात करे। ऐसी राजनीति चुनिए जो आपके जीवन को बेहतर बनाने का विकल्प आपके सामने रखे। सोच-समझकर जिम्मेदारी से मतदान करें।'