कोटा लौटे एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वर्कशॉप के उत्कृष्ट प्रदर्शनकारी खिलाड़ी कर्मचारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत
कोटा लौटे एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वर्कशॉप के उत्कृष्ट प्रदर्शनकारी खिलाड़ी कर्मचारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत
प.म.रेल, कोटा 24 दिसम्बर,2022
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा। खेल एसोसियेशन के तत्वाधान रेलवे स्टेडियम जबलपुर में प.म.रे रेलवे की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दिनांक 22 दिसम्बर एवं 23 दिसम्बर को आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प.म.रे. के तीनों मण्डल, दोनों कारखानों एवं मुख्यालय की टीमों ने शिरकत की। कोटा कारखाने की टीम के द्वारा इस प्रतियोगिता में 04 गोल्ड और 02 सिल्वर मेडल प्राप्त कर कारखाने का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार गुप्ता के द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाडियों में रामावतार 10 किलोमीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल, अखिलेश पाठक 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल, धमेन्द्र सिंह को 800 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल, इसके अलावा प्रकाश मीना को 400 मीटर सिल्वर मेडल, 4 गुणा 100 मीटर की रिले दौड़ में अखिलेश पाठक, वेदप्रकाश, कप्तान सिंह एवं प्रकाश मीना की टीम ने सिल्वर मेडल जीता।
जन सम्पर्क अधिकारी,कोटा ने बताया कि यह समस्त खिलाड़ी कोटा वर्कशॉप स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में नियमित आधार पर खेल गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। जबलपुर से विजयी खिलाडियों के दयोदय एक्सप्रेस से आगमन पर कारखाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों विशाल कुमार गुप्ता सहायक कारखाना प्रबंधक एवं मनोहरलाल मीणा, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं केडल्ब्युएससी के सचिव प्रसन्नजीत राय चौधरी एवं टीम के द्वारा फूल मालाये पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया । कर्मचारियों को जुलूस की शक्ल में कारखाने तक लाया गया। इस अवसर पर मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया के द्वारा सभाग्रह में इन समस्त कर्मचारियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई एवं सम्मानित किया गया। उनके द्वारा इस अवसर पर आयोजित समारोह में समस्त खिलाडियों एवं कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि कारखाने की खेल गतिविधियों में गति लाई जा रही है तथा भविष्य में अन्य खेल गतिविधियों को आयोजित करने के लिए प्रशासनिक सहयोग दिया जायेगा। कारखाने के अन्य अधिकारियों, वरिष्ठ पर्यवेक्षको एवं मान्यता प्राप्त यूनियनों के प्रतिनिधियों के द्वारा भी समस्त खिलाडियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर बधाईयां दी गयी।