जयपुर। (मनोज गुर्जर) बारिश अपनी तबाही का मंजर महाराष्र्ट में दिखा चुकी है। और अब मौसम विभाग ने कईं राज्यों में अगले 24 में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तेज बारिश होगी और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुख्य रूप से बिहार, दिल्ली एनसीआर और राजस्थान के लिए येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राजस्थान के पूर्वी जिले जयपुर, दौसा,अलवर, भरतपुर में भारी बारिश होने की संभावना हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में हल्की रिमझिम देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चल सकती है।
दिल्ली एनसीआर में होगी झमाझम
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। यानि की दिल्ली, हरियाण, नोएड़ा में लगातार हल्की बारिश की संभावना है। वहीं बिहार में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। और मौसम विभाग ने बिहार में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार मानसून 26 जुलाई से बिहार से होकर गुजरेगा जिससे बादल गरजने के साथ तेज बारिश की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने बिहार के कईं जिलों में येलो और ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि बिहार के पश्चिमी, पूर्वी चंपारण, उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार में रहने वाले लोगों के लिए सावधानी बरतने की बात कही है।