'गुढा बांध की नहर ओवरफ्लो होने से आरसी खेड़ा व नंदगांव के खेतों में भरा पानी'
रानीपुरा (बूंदी) गुढा बांध सिंचाई परियोजना के आरसी खेड़ा व नंद गांव माइनर की नहर शनिवार रात ओवरफ्लो होकर पानी भरने से कई किसानों के खेत दो से 3 फीट तक भर जाने से किसानों की फसल में नुकसान हुआ। रामचंद्र जी का खेड़ा कांग्रेस इकाई अध्यक्ष देवराज गुर्जर ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के शनिवार रात नहर में अधिक पानी छोड़े जाने के साथ ही नहर में निर्माण कार्य के समय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया सामग्री का कार्य तथा ऊंचाई कम करने से पानी का बहाव होने से कई किसानों के खेतों में दो से 3 फीट पानी भर गया। किसानों की फसलें चौपट होने के कगार पर है। काबुल के मिडिल स्कूल के परिसर में भी नहरी पानी जमा हो गया। सरपंच मदन लाल मीणा ने कहा कि नहर में लगभग 2 फीट मिट्टी जमा है तथा ऊंचाई और चौड़ाई भी कम होने से नहर उफन जाने से किसानों के खेत पानी से लबालब हो गए। सरपंच ने कहा कि किसानों ने महंगे भाव का खाद बीज खरीद करके फसलें बोई। ओवरफ्लो होकर बहे नहर के पानी में फसलें डूब जाने से फसलें नष्ट होने के साथ ही बची हुई फसलों से उत्पादन प्रभावित होगा। सरपंच एवं कांग्रेस इकाई अध्यक्ष दोनों ने ही किसानों को मुआवजा देने की मांग की। 'अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बूंदी का यह कहना है ' अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बूंदी आर, के, पाटनी ने कहा कि किसी के ओहडा लगा देने से नहर से ओवरफ्लो होकर पानी बहा। स्टाफ की कमी है। जानकारी मिलने पर आदमी भेज कर के इंजन से पानी की निकासी करवाई जा रही है।
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग