Dausa शहर में पानी की किल्लत, 8 दिन में एक बार मिल रहा पानी

दौसा न्यूज। दौसा शहर में एक बार फिर से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहर में पानी की सप्लाई 8 दिन में से एक बार हो रही है जोकि शहर वासियों की प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं है। करीब 4 महीने पहले भी दौसा शहर में ऐसी ही स्थिति थी जिसको लेकर राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा रेलवे ट्रैक पर बैठे थे।
सांसद के विरोध के बाद दौसा शहर में पानी की सप्लाई प्रत्येक 3 दिन में होने लगी थी। लेकिन यह व्यवस्था लगभग 2 महीने सुचारू रूप से चलने के बाद फिर से उसी स्थिति में आ गई।
8 दिन में 1 बार पानी मिलने पर शहर वासियों में रोष व्याप्त है और लोग जलदाय विभाग के अधिकारी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। शहरवासियों की ने कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारी यह कहकर बात को टाल देते हैं कि बीसलपुर बांध से ही पानी की सप्लाई कम हो रही है। शहरवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग के अधिकारी सरकार से मोटी तनख्वाह ले रहे हैं तो उनकी जिम्मेदारी बनती है कि हर दो-तीन दिन में शहर वासियों को एक बार पानी की सप्लाई मिले।

शहर के चतुर्भुज मोहल्ला खारी कोठी निवासी कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने बताया कि किला सागर देती है कि 6 से 7 दिन में एक बार सप्लाई देने पर 800 से 1000 लीटर पानी मिलता है। इस हिसाब से हर महीने मुश्किल से 4000 लीटर पानी भी नहीं मिलता जबकि पानी का बिल ₹200 वसूला जाता है।
वहीं अरावली बिहार निवासी जगदीश गुप्ता ने बताया कि अरावली विहार विवेकानंद कॉलोनी आदि इलाकों में पानी की बहुत बड़ी किल्लत है। अप्रैल में डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के ट्रैक पर बैठने के बाद पानी की सप्लाई तीन-चार दिन में होने लगी थी लेकिन अब फिर से 7 से 8 दिन में 1 बार पानी की सप्लाई होती है।