हमारे पास है सिविजिल , हम करेंगे निष्पक्ष मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र गुप्ता एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप कृष्ण शुक्ला के निर्देशानुसार 25 नवंबर मतदान दिवस पर जिले भर में शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से शहर के सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवाओं ने लिया मतदान का संकल्प
प्रिंसिपल फादर राजू ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जन समुदाय को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प कराते हुए सभी से 25 नवंबर को मतदान करने की अपील की ,वही सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने विद्यार्थियों को निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशंस से परिचित कराते हुए उन्हें डाउनलोड करवाया,तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से पंजीयन करने के साथ अपने ईपिक में संशोधन करने की प्रक्रिया बतायी ,साथ ही सीविजिल ऐप द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत करने पर 100 मिनट में समाधान पाने की प्रक्रिया समझायी, वही केवाईसी ऐप द्वारा अपने क्षेत्र से चुनाव में उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने के बारे में बताया तथा दिव्यांग जन एवं 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिकों को 12 डी फॉर्म द्वारा होम वोटिंग की सुविधा से अवगत कराया ।
सीविजिल की आकृति में बनायी मानव श्रृंखला
इस दौरान रंग-बिरंगे परिधान पहने हुए विद्यार्थियों ने सीबीजील की आकृति में कलरफुल मानव श्रृंखला बनाते हुए मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य ,सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ,सदस्य अर्श अमान एवं नागरिक जन मौजूद रहे ।