दिल्ली में लगेगा ​वीकेंड कर्फ्यू, निजि कार्यालयों में आधे कर्मचारी काम कर सकेंगे

जयपुर। दिल्ली में बढ़ते कोरोना केसों के चलते सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नए प्रतिबंधों पर एक बैठक के बाद आज कहा कि दिल्ली सरकार वीकेंड कर्फ्यू लगाएगी और सरकारी कार्यालयों में कोविड के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए घर से काम करेगी। उन्होंने कहा कि बसें और दिल्ली मेट्रो पूरी क्षमता से चलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश कार्यालयों को अपने आधे कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के अनुसार अगर दिल्ली कोरोना सकारात्मकता दर लगातार दो दिन पांच प्रतिशत से उपर पहुंचती है तो यह रेड़ अलर्ट को ट्रिगर करता है। इसी रेड़ अलर्ट के चलते दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है।

दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, "डीडीएमए ने शनिवार और रविवार को दिल्ली में COVID वृद्धि को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छोड़कर सभी सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे। निजी कार्यालयों के 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे।" वहीं, बसें और मेट्रो पुरी क्षमता के साथ चलेंगे लेकिन मास्क अनिवार्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मास्क को अपनी ढाल बनाएं।

बता दें कि 29 दिसंबर से दिल्ली में "येलो अलर्ट" जारी है जिसके तहत दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे रात का कर्फ्यू पहले से ही लागू है। सिनेमा, जिम बंद हैं और दुकानों को ऑड-ईवन के आधार पर अनुमति दी गई है। वहीं, सोमवार को पिछले 24 घंटे में 4,099 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई।