ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
नव नियुक्त सीएमएच्ओ कोटा डॉ जगदीश सोनी का स्वागत
कोटा 4 अगस्त। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जगदीश सोनी का स्वागत व अभिनंदन किया । अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गा शंकर सैनी,जिला अध्यक्ष डॉ अमित गोयल ,डॉ धनराज मेवाड़ा ,डॉ नरेंद्र राजावत,डॉ नईम उपस्थित रहे चिकित्सा विभाग निविदाकर्मी संघर्ष समिति जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जिला कोटा राजस्थान के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंगोर ,उपाध्यक्ष वैभव सैनी व जिला-महामंत्री शुभम गुप्ता उपस्थित रहे।
डॉ सैनी ने कहा कि हम नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से उमीद करते है कि समस्त चिकित्सक व स्टाफ की समस्याओं का त्वरित निस्तारण व कोटा के आमजन को चिकित्सा सुविधा का समुचित लाभ मिलेगा