WhatsApp ने आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया नया अपडेट, कई दिनों से था इंतजार
जयपुर। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप आखिरकार आईओएस आधारित आईफोन्स के लिए उस सुविधा को रोल आउट कर दिया है जिसका उन्हें कई दिनों से इंतजार था। दरअसल, व्हाट्सएप ने वीडियो कॉल के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह सुविधा बहुत पहले Android पर शुरू हुई थी, लेकिन इसे iPhone पर लाने के लिए व्हाट्सएप को कुछ समय लगा।
बता दें कि पिक्चर-इन-पिक्चर मोड फीचर से व्हाट्एप पर वीडियो कॉलिंग के समय अन्य ऐप्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो कॉलिंग बिना किसी व्यवधान के चलता रहेगा। बिना इस सुविधा के अभाव में आईफोन में होम स्क्रीन या किसी अन्य ऐप पर नेविगेट करने से वीडियो कॉल का वीडियो रुक जाता है।
अगर आप आईओएस यूजर हैं और इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं तो व्हाट्सएप को नवीनतम अपडेट वर्जन 23.3.77 में अपडेट करना होगा। और यह अपडेट अब ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। अपडेट के चेंजलॉग में लिखा है: “iOS पिक्चर इन पिक्चर (PiP) के सपोर्ट के साथ, अब आप अपने वीडियो को रोके बिना व्हाट्सएप कॉल के दौरान मल्टीटास्क कर सकते हैं।” इसका मतलब है कि आप इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं, अपने इंस्टाग्राम फीड के माध्यम से स्क्रॉल कर सकते हैं, और अपने वीडियो कॉल के दौरान अपने ईमेल की जांच कर सकते हैं, बिना आपके वीडियो फीड के रुकने का डर।
जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने 2020 में iOS 14 के एक भाग के रूप में पिक्चर इन पिक्चर मोड को रोल आउट किया, जबकि Android समकक्ष को 2017 में Android 8.0 Oreo के रोलआउट के साथ जारी किया गया था।