होलसेल व्यापार संघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी की अपराधियों को चेतावनी

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

होलसेल व्यापार महासंघ ने बनाई अपराध निरोधक टीम शिवाजी बाजार टीम व्यापारियो ने एक आरोपी को पकड़ा

कोटा। संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया कि कोटा के होलसेल बाजारों में अपराधिक तत्वों को पकड़ने के लिए उन्होंने व्यापारियों की कई सारी टीम बनाई है अलग.अलग बाजारों में जो अपराधियों को पकड़ कर पुलिस के जरिए अदालत तक ले जाकर सजा दिलाएगी। इसी संदर्भ में संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने कहा है कि वह अपराधियों से आखरी वार्निंग दे रहे हैं कि वह इन होलसेल बाजारों को छोड़कर कहीं और चले जाएं अन्यथा उनकी टीम इतने मुकदमे उन पर लगाएगी कि वह जीवन भर अदालतों थाने में ही चक्कर लगाते रहेंगे और उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। पंकज बागड़ी ने बताया कि ने कई सारे तरीकों से इन बाजारों में धोखाधड़ी हो रही है।
जैसे होलसेल में तेल के पीपे एवं अन्य सामानों के रेट बहुत ही कम बता कर उनसे पैसा ले लिया जाता है एवं धोखा देकर फरार हो जाते हैं। अपराधी लेडीस जेब कट गिरोह सक्रिय है जो महिलाओं के थैलियों में से पैसा जेवर मोबाइल आदि निकाल लेते हैं। चलते.चलते गले से सोने की चैन मंगलसूत्र आदि काट ली जाती है। जेब काट ली जाती है। स्वयं को पुलिस बता कर तलाशी के नाम पर पैसे निकाल लिए जाते हैं एवं सोने के जेवरात औरतों से खुलवा लिए जाते हैं। पावर बाइक पर मोबाइल छीना चैन स्नैचिंग आदि की घटनाएं भी लगातार इन बाजारों में बढ़ती जा रही है।
इन सब समस्याओं की पंकज बागड़ी ने पहले कई बार एसपी साहब एडिशनल एसपी साहब डीवाईएसपी एवं रामपुरा कोतवाली में जानकारी दी है। परंतु जब अपराधियों का अपराध कम नहीं हुआ तो पंकज बागड़ी ने स्वयं ही व्यापारियों की एक टीम तैयार की है जो इन पर नजर रख रही है।

इसी संदर्भ में एक अपराधी को शिवाजी बाजार की टीम ने शिवाजी बाजार के महामंत्री हेमंत गर्ग एवं उनकी टीम ने एक अपराधी को जो तेल के पीपे के नाम पर लोगों को रोजाना हजारों रुपए की चपत लगा रहा था को पकड़ा है। जिसे रामपुरा कोतवाली में ले जाया गया। जहां संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी की अगुवाई में डीवाईएसपी अमर सिंह, रामपुरा कोतवाली थाना प्रभारी हंसराज मीणा, के समक्ष प्रस्तुत किया है। जिस पर कार्यवाही चल रही है।
होलसेल व्यापार संघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने अपराधियों को चेतावनी स्वरूप चेताया है कि वह इन बाजारों को छोड़कर चले जाए अन्यथा अब हमारी कार्यवाही शुरू हो चुकी है।