संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाडोती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी उपाध्यक्ष चिमन जेसवानी ,गोपाल कसांडिया{ अध्यक्ष- रामपुरा बर्तन बाजार} पवन दुआ,{ अध्यक्ष -पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ } बजाज खाना बक्श पुरी कुंड की गली अग्रसेन बाजार शिवाजी बाजार टिंबर मार्केट आदि के व्यापारियों ने अपने बाजारों में हो रहे अपराधों पर पंकज बागड़ी की शिकायत पर शीघ्र कार्यवाही हंसराज द्वारा जिसमें विशाल ज्वेलरी से ₹ 80000 की चोरी करना, कोटा ज्वेलर्स से सोने की सामान की डिब्बी चोरी करना, तेल का पीपा सस्ता देना के नाम पर ठगी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने एवं व्यापारियों को राहत देने पर आज रामपुरा थाना अधिकारी हंसराज मीणा एवं जांच अधिकारी नारायण जी का रामपुरा थाना कोतवाली को सभी व्यापारियों ने पुष्प भेंट कर सम्मान किया एवं सभी व्यापारी एवं व्यापार संघ के अध्यक्ष ने अपराधियों के खिलाफ बेहतर काम करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया एवं आभार प्रकट किया।
इन बाजारों में ठगी, जेब कट, मोबाइल एवं पर्स झपट मारी, दुकान के बाहर से सामान एवं पार्सल चोरी करना अराजक तत्वों द्वारा व्यापारियों के साथ मारपीट करना, रात को दुकानों से चोरी करना, हनी ट्रैप आदि घटनाएं लगातार घटित हो रही है जिन की घटना होने पर 90 परसेंट व्यक्तियों द्वारा तो शिकायत नहीं की जाती है परंतु जो भी शिकायत संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी के पास आती है उस शिकायत को वह संबंधित थाना अधिकारियों को पहुंचाते हैं जिसमें रामपुरा कोतवाली थाना अधिकारी मकबरा थानाधिकारी एवं किशोरपुरा थाना अधिकारी हरलाल जी द्वारा भी बेहतर कार्य किया जा रहा है इसके बावजूद भी अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिसकी शिकायत होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाडोती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन को प्रत्यक्ष रूप से जाकर ज्ञापन दिया गया एवं समय-समय पर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को पंकज बागड़ी द्वारा दी जाती रही है जिस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।