ओमाइक्रोन को लेकर  डब्ल्यूएचओ का गंभीर बयान, कहा डेल्टा की  की तुलना में तेजी से फैल रहा नया वेरिएंट

जयपुर।  कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन अब तेजी से फैलने लगा है। इस बात की पुष्टि अब  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी कर चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन  के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने सोमवार को कहा कि इस बात के लगातार सबूत हैं कि ओमाइक्रोन संस्करण डेल्टा संस्करण की तुलना में तेजी से फैल रहा है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने इस बात की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी । महानिदेशक ने  डब्लूएचओ मुख्यालय  जिनेवा में   अपने नए मुख्यालय भवन में आयोजित एक समाचार ब्रीफिंग में कहा, "अब लगातार सबूत हैं कि ओमाइक्रोन डेल्टा संस्करण की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है।" साथ ही महानिदेशक ने चेतावनी दी है कि यह वायरस उन लोगों को भी प्रभावित कर सकता है जिन्होंने कोराना वैक्सीन लगवा ली है। अब मिले संक्रमितों में भी अधिकांश वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं।

वहीं भारत के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने  बताया कि भारत ने अब तक नए कोरोनोवायरस वैरिएंट ओमाइक्रोन के 161 मामले  सामने आ चुके हैं।  अगर वायरस फैलता है तो सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए  तैयारी कर ली है।  
मनसुख मंडाविया ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीकाकरण अभियान के लिए कोविड -19 के खिलाफ पर्याप्त मात्रा में टीके हैं। और साथ ही देश में टीकाकरण की लगातार वृद्धि हो रही है।

इस बीच, भारत के जीनोमिक कंसोर्टियम (INSACOG) ने कहा कि भारत में ओमाइक्रोन फैलने और  प्रतिरक्षा को कम करने या गंभीर होने  को अभी तक कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है।