किसकी बनेगी सरकार जानिए ज्योतिषाचार्य व टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी से

कोटा/जयपुर 30 नवंबर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे लोगों के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न हो रही है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी भाजपा की, कांग्रेस की या किसी दूसरी पार्टी की...


चलिए हम  ज्योतिषाचार्य  एंड टैरो कार्ड रीडर सोमा माहेश्वरी से उनके टैरो कार्ड के माध्यम से जानते हैं कि उन्हें किसकी संभावना लग रही है...,

जैसा कि सोमा माहेश्वरी ने बताया कि जब उन्होंने यह प्रश्न अपने टैरो कार्ड से पूछा तब उन्होंने तीन कार्ड  उठाएं ....

पहले  कार्ड में न्यायाधीश का कार्ड  निकला , जिसका तात्पर्य है कि ऐसी पार्टी आने वाली है जो अपना कार्य बहुत ईमानदारी से करेगी तथा हर मामले में एक संतुलन स्थापित करने की
कोशिश करेगी ।

यह कार्ड न्याय और ईमानदारी को दिखाता है ,एक ऐसी पार्टी आने वाली है जो पूरी निष्ठा से अपना कार्य करेगी।

दूसरे कार्ड में एक जोशीले योद्धा का कार्ड निकला ...

एक ऐसा योद्धा जो पूरी आत्मविश्वास और आत्म बल से ओत्प्रोत है..

यह अपना कार्य पूरे जोश से संपन्न करेगा तथा अपने व्यक्तिगत सपनों को देखने में रुचि नहीं लेता बल्कि यह  तो जनता के सपनों को साकार करने में यह अपनी की जान लगा देगा......

तीसरा कार्ड निकला है राजा का एक ऐसा राजा जो किसी भी समस्या का बहुत मजबूती से, तीव्रता से, निष्ठा से तथा बिना भेदभाव किए सामना करता है जो संकट में भी शांति से कार्य कर  लेता है..
 
ताकत की बजाय नीति से काम  लेता है तथा सहायता को हमेशा तत्पर रहता है और एक नई दृष्टिकोण से अपना कार्य करता है.....

इस तरह से तीनों कार्ड में जो परिस्थितियों निकली है उसे अनुसार भाजपा के नेतृत्व करता  नरेंद्र मोदी जी से संबंधित यह कार्ड निकाले हैं और कहीं ना कहीं यह  एक संभावना व्यक्त करती हूं कि इस बार भाजपा की सरकार आने वाली है

कार्ड के माध्यम से एक चीज की ओर संभावना बनती है कि इस बार राजस्थान का मुख्यमंत्री एक पुरुष सदस्य हो सकता है जिसके अंदर मंगल, गुरु  और बुध ग्रहों से संबंधित  गुण होंगे ..इसका तात्पर्य यह है कि वह जोशीला भी होगा तथा अपने दिमाग से कार्य करने वाला , तथा

बुद्धिमान होगा इस तरह के विशेषता धारण करने वाला  इंसान ही इस बार मुख्यमंत्री के पद पर विराजित हो सकता है तथा राजस्थान के लिए और अच्छा कार्य कर सकता है...

हो सकता है उस व्यक्ति के परिधानों का रंग गुरु ग्रह से संबंधित होगा जैसे कि भगवा यानी कि केसरिया तथा पीला...