Twitter को खरीदने की डील क्यों हुई रद्द, एलन मस्क ने खुद बताई वजह

जयपुर। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के ट्विटर खरीदने की 44 बिलियन डॉलर की डील रद्द करने के बाद से ही मस्क और ट्विटर के बीच कानूनी जंग चल रही है। शुक्रवार को इस जंग में एक नया मोड आया और एलन मस्क ने ट्विटर से डील रद्द करने की वजह बताई।
दरअसल ट्विटर ने एक व्हिसलब्लोअर को लाखों डॉलर का भुगतान किया जिसको मस्क ने ट्विटर से डील रद्द करने की सबसे बडी वजह बताया। अमेरिकी पत्रिका वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर ने हाल में एक व्हिसलब्लोअर के साथ विवाद सुलझाने के लिए उसे 70 लाख डॉलर देने का फैसला किया है। व्हिसलब्लोअर पीटर जटको जो कि ट्विटर में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर रह चुके हैं। 

दरअलस पीटर को ट्विटर ने नौकरी से निकाल दिया था क्योंकि ट्विटर दावा किया कि कि पीटर ने कंपनी की मजबूत सुरक्षा योजना को लेकर झूठा दवा किया था और उसके खराब साइबरसिक्योरिटी मानकों को लेकर नियामकों को गलत जानकरी दी थी। जिसके बाद पीटर ने भी ट्विटर पर आरोप लगाये कि कंपनी फर्जी अकाउंट और गलत जानकरी फैलने अकाउंट्स पर कार्यवाही नहीं कर रही है। पीटर ने दावा किया कि कंपनी ने उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।

बता दें कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए कंपनी 44 बिलियन की डील की थी। लेकिन बाद में उन्होनें डील का रद्द कर दिया। मस्क ने कहा था कि ट्विटर फेक अकाउंट स्पैम और बोट्स पर चलता है। और ट्विटर ने इन्हें हटाने से मना कर दिया जिस कारण उन्हें इस डील को रद्द करना पड़ा था। वहीं, बीते मंगलवार को भी मस्क ने ट्वीट किया कि उनके ट्वीट्स पर आने वाले 90 फीसदी से अधिक कमेंट्स बोट्स और स्पैम होते हैं।