जयपुर। राजस्थान की सियासी उठापटक अब दिल्ली में पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली गये और 10 जनपद पर सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे हैं।
बताया जा रहा है इस मुलाकात में अध्यक्ष पद के नामांकन पर चर्चा हो सकती है। अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट भी पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
वहीं पिछले तीन दिन में राजस्थान में जो सियासी ड्रामा हुआ उसकी विस्तृत जानकारी भी सोनिया गांधी को दे सकते हैं। राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे पहले ही सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंप चुके हैं। हाालांकि इस रिपोर्ट में अशोक गहलोत को क्लिनचिट दी गई है। और तीन मंत्रियों और एक अन्य नेता को दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दरअसल आलाकमान सचिन पायलट को राजस्थान का मुखयमंत्री और अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाह रहा था । लेकिन राजस्थान में गहलोत गुट के विधायकों ने बगाबत कर दी। 25 सितंबर को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई गई जिसमें पायलट गुट के 1 विधायक ही सीएमआर पहुंचे थे और गहलोत खेमे के विधायकों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर पहुंचकर इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। विधायकों के इस तेवर पर पर्यवेक्षकों ने आपत्ति जताते हुए अनुशासनहीनता करार दिया और आलाकमान से इन कार्रवाई करने की सिफारिश की। इधर सचिन पायलट भी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सूत्रों की मानें तो पायलट भी आज शाम सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।