क्या मेटा का थ्रेड्स एप्प ट्विटर को टक्कर दे पायेगा, मार्क जुकरबर्ग ने दिया ये जवाब

टेक न्यूज।  दिग्गज टेक कंपनी मेटा जोकि  इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की परेंट कंपनी है, के सीइओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को टक्कर देने के लिए  थ्रेड्स एप को लॉन्च किया है। और इस एप का मुख्य उद्देश्य  ट्विटर पर कब्ज़ा करना है। बता दें कि  आज लॉन्च के केवल दो घंटों के भीतर थ्रेड्स एप के  2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हो गये। 

अब सोशल मीडिया पर इस बात की जंग छिड गई है कि क्या थ्रेड्स ट्विटर से बेहतर प्रदर्शन करेगा या नहीं। कुछ लोगों का कहना है कि थ्रेड्स डेटाबेस इंस्टाग्राम से लिंक है इसलिए इसके पास पहले से ही डेटाबेस तैयार है।  दूसरी ओर जब एलोन मस्क और नए ट्विटर सीईओ लिंडा याकारिनो  अपने बिजनेस को  पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में निश्चित रूप से थ्रेड्स उनके लिए बडी चुनौती होगी।  वास्तव में, मेटा को ट्विटर के उपयोगकर्ता आधार को टक्कर देने के लिए अपने इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं में से एक-चौथाई को थ्रेड्स में शामिल होने की आवश्यकता है।

जब मेटा सीईओ ये सवाल पूछा गया कि क्या  थ्रेड्स ट्विटर से बड़ा हो सकता है, जुकरबर्ग ने कहा, "इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन मुझे लगता है कि इस पर 1 अरब से अधिक लोगों के साथ एक सार्वजनिक वार्तालाप ऐप होना चाहिए। ट्विटर के पास ऐसा करने का अवसर है लेकिन इसे पूरा नहीं किया है। उम्मीद है हम करेंगे।"

वहीं थ्रेड्स को लॉन्च करते हुए मार्क ने कहा कि हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म पेश कर रहे हैं जहां यूजर्स स्वतंत्रता  से अपने विचार दुनिया के सामने रख सकते हैं।   उन्होंने कहा कि विचार "इंस्टाग्राम के सर्वोत्तम हिस्सों को लेना और एक नया अनुभव बनाना" है।

"हमारा दृष्टिकोण इंस्टाग्राम के सर्वोत्तम हिस्सों को लेना और टेक्स्ट, विचारों और आपके दिमाग में क्या है उस पर चर्चा करने के लिए एक नया अनुभव बनाना है। मुझे लगता है कि दुनिया को इस तरह के मैत्रीपूर्ण समुदाय की आवश्यकता है, और मैं आप सभी का आभारी हूं पहले दिन से थ्रेड्स का हिस्सा। थ्रेड्स अब ऐप स्टोर में उपलब्ध हैं।