कांकड़ पर जोरदार स्वागत के साथ ग्रामीणों ने उर्मिला भाया कि ली बलांईया दिया जीत का आशीर्वाद

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां |

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अब जोरदार तरीके से जोर पकड़ लिया है जिले के वार्ड नंबर 24 से खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया अपना भाग्य आजमा रही है चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज प्रात ही वह भगवान श्री कल्याण राय जी वह हनुमान जी के दर्शन कर जैसे ही अपने लवांजमे के साथ पंचायत समिति किशनगंज के ग्राम टगरिया ढाणी बिसलाई पर पहुंची तो ग्रामीणों ने आतिशबाजी वह ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया और जुलूस जैसे ही गांव में घुसा महिलाएं वह बच्चे बच्ची भी हाथों में फूलों की पंखुड़ियां लिए इंतजार करते नजर आए स्वागत के लिएआतुर ग्रामीणों ने स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए श्रीमती भाया को गांव में घुमाया इस अवसर पर श्रीमति भाया ने गामिणौ को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में महंगाई आसमान छू रही है भाजपा की केंद्र की सरकार गरीब को और गरीब कर रही है बेरोजगार रोजगार को तरस रहे हैं पेट्रोल के भाव आसमान छू रहे हैं किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है ऐसी भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आप सभी को कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है श्रीमती भाया ने अपने उद्बोधन के बाद ग्रामीणों से अपनी जीत के लिए आशीर्वाद लेकर वोटों की अपील की और कहा कि आने वाली 16 तारीख को अधिक से अधिक मतदान कर विजय बनाना है जैसे ही श्रीमती भाया अपना उद्घोष खत्म किया तो ग्रामीणों ने प्रमोद भाया जिन्दा बाद कांग्रेस पार्टी जिन्दा बाद के नारों से गूंजाईमान कर दिया श्रीमति भायाअगले गांव की और रवाना होने से पहले छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों को लाड प्यार करना नहीं भूली इससे ग्रामीणों में और उत्साह का संचार हुआ और जोरदार नारेबाजी करने लगे श्रीमती भाया ने आगे के लिए अपना लवाज मां अर्जुनपुरा पीपल्दा कला पीपल्दा खुर्द माधोपुरा ब्रह्मपुरा एवं किशनाइपुरा मैं अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर जनसंपर्क किया |